मंगलवार, 16 अगस्त 2022

प्रयागराज में आप कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया केजरीवाल का जन्मदिन

असबाबे हिन्दुस्तान 

प्रयागराज , मुख्य संवाददाता दबीर अब्बास|  आम आदमी पार्टी प्रयागराज एवं महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े धूमधाम से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन सुभाष चौराहे पर संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया| इस अवसर पर केक काटकर खुशियां मनाई गईं आम आदमी के हित में अनवरत कार्य करते रहने एवं जनता को मूलभूत सुविधाएं शिक्षा , स्वास्थ्य , चिकित्सा ,बिजली ,पानी ,सुरक्षा  आदि निःशुल्क या अत्यल्प शुल्क में उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया| इस अवसर पर काशी प्रान्त अध्यक्ष पवन तिवारी एवं आप प्रयागराज जिलाध्यक्ष डॉ0अलताफ अहमद ने कहा कि आम आदमी पार्टी एवं राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की जनहितकारी नीतियों को जनता के हित में लागू करने व जनता को लाभान्वित होने का सफल उदाहरण है| 

दिल्ली सरकार| दिल्ली मॉडल की स्वीकार्यता व मांग हर प्रदेश व देश में बढ़ती जा रही है| इन्हीं जनहितकारी नीतियों के सकारात्मक प्रभाव का परिणाम है पंजाब में आप की प्रचंड जीत|   महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव एवं राम लखन चौरसिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के रूप में देश की जनता को एक सशक्त राजनैतिक विकल्प मिल गया है , अब वह दिन दूर नहीं जब धीरे-धीरे उत्तर प्रदेश सहित हर राज्य में आप की सरकार होगी| सभी उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज अपने राष्ट्रीय संयोजक के जन्मदिन पर संकल्प लिया कि सभी लोग पार्टी की नीतियों , विचारों व कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे और अपने नेता केजरीवाल के सपनों का मजबूत व समृद्ध भारत बनाएंगे|आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में संजय पांडेय , आर0आर0मिश्रा ,महानगर महासचिव निखिल भारतीया  डॉ0जावेद ,संजीव मिश्रा ,अबू तालिब , मोहम्मद नसीम , आप प्रयागराज यूथ अध्यक्ष विशाल सिंह यादव , हरेंद्र ठाकुर ,देवानंद ,अभिलाषा गौतम , सुनैना ,मोहम्मद रजा ,मोहम्मद जैद, स्वाति चौरसिया, रेखा प्रजापति, रण बहादुर सिंह, हरीश वर्मा, विकास तिवारी, रीता देवी, देवेंद्र कुमार, रावेंद्र पांडे, मोहम्मद अजमल, इंद्रेश चंद्रा, कमल किशोर मिश्रा, अक्षय यादव, गौरव सोनी, हमीदा बानो, मोहम्मद रिजवान,आदि रहे|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...