रविवार, 24 जुलाई 2022

मिंटोपार्क अशोक की लाट के पास लगी आप प्रयागराज की तिरंगा शाखा

असबाबे हिन्दुस्तान

 प्रयागराज , मुख्य संवाददाता दबीर अब्बास | आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा लिये गये ऐतिहासिक निर्णय के क्रम में आज चौथे रविवार को जिलाध्यक्ष प्रयागराज डॉ0अलताफ अहमद एवं जिलामहासचिव नितिन सिंह पटेल के निर्देशन में आज की तिरंगा शाखा के प्रमुख डॉ0रामलखन चौरसिया की अध्यक्षता में मिंटोपार्क प्रयागराज में तिरंगा शाखा का आयोजन हुआ | इस अवसर पर राष्ट्रीय स्मारक अशोक की लाट के पास राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर राष्ट्रगान हुआ , संविधान निर्माता डॉ0भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें व अन्य महापुरुषों व अमर वीर सपूतों को नमन किया गया | आज के कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों की चर्चा करते हुये शाखा अध्यक्ष डॉ0रामलखन चौरसिया ने कहा कि महात्मा गांधी जी का देश की आज़ादी में बहुत बड़ा योगदान है , उन्होंने व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाया , उसका प्रतिरोध किया जिसके परिणामस्वरूप पूरे देश में जनमानस आंदोलित हुआ जिसके परिणामस्वरूप अनेक क्रांतिकारियों ने अपने जान की कुर्बानी देकर देश को आज़ाद कराया | गांधी जी ने विरोध की जगह प्रतिरोध को अपना हथियार बनाया |


जिलाध्यक्ष डॉ0अलताफ अहमद ने कहा कि गांधी जी सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर पूरे विश्व को मानवता का संदेश दिये हैं |वर्तमान समय में हमारे देश में गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने की बहुत जरूरत है |वर्तमान शासन व्यवस्था में संविधान , लोकतंत्र एवं राष्ट्रीय ध्वज सहित सभी राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान हो रहा है | तिरंगे की आन-बान व शान को बनाये रखने, संवैधानिक व लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिये लोगों को जागरूक करने के दृष्टिगत इस तिरंगा शाखा का आयोजन किया जा रहा है| अब्दुल कादिर भाई , रविन्द्र श्रीवास्तव व अन्य लोगों ने भी अपना विचार रखा | स्वच्छ सरोवर , स्वच्छ पार्क , स्वच्छ वातावरण को तिरंगा शाखा में शामिल कर अभियान चलाने के क्रम में सभी उपस्थित लोगों ने मिंटो पार्क की सफाई करते हुए कूड़े को डस्टबिन में डालकर उचित स्थान पर उसका निस्तारण किया और जनमानस को सन्देश देने का कार्य किया कि हमें स्वच्छता अभियान को अपने जीवन का अंग बनाना है| आज के इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में अब्दुल कादिर भाई , आप महिला जिलाध्यक्ष पूनम सिंह , रविन्द्र श्रीवास्तव ,यूथ जिलाध्यक्ष विशाल सिंह यादव ,अबू तालिब , अमित यादव , राहुल सिंह पटेल , अक्षय यादव , रघुनाथ निषाद ,निखित निषाद ,अमन निषाद , सोनू ,सुमित निषाद , अजय कुमार आदि लोग शामिल रहे |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...