असबाबे हिन्दुस्तान
प्रयागराज, मुख्य संवाददाता दबीर अब्बास। आज आम आदमी पार्टी प्रयागराज के केंद्रीय कार्यालय नैनी में "बारा विधान सभा के दर्जनों यूथ के साथियों" ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। यूथ विंग के जिलासचिव रवि कान्त सिंह(प्रिंस) के सानिध्य में दर्जनों साथियों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण किया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर अलताफ अहमद और यूथ जिला अध्यक्ष विशाल सिंह यादव ने सभी साथियों को टोपी पहना कर सदस्यता ग्रहण कराया। इस दौरान बारा विधान सभा के साथियों ने जल्द ही विधान सभा की कार्यकरिणी को बना कर आगामी चुनाव में कड़ी मेहनत कर चुनाव जिताने का संकल्प भी लिया। इस दौरान यूथ के जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह पटेल और जिला सचिव रवि कांत सिंह प्रिंस और यूथ के साथी मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें