बुधवार, 1 जून 2022

इतिहास की प्रसिद्ध समाज सुधारक अहिल्याबाई होल्कर की जयन्ती पर सपा ने उनके चित्र पर चढ़ाए श्रद्धा के फूल*

 असबाबे हिदुस्तान 

प्रयागराज, दबीर अब्बास। पीड़ित मानवता के लिए जीवन समर्पित करने वाली अहिल्याबाई होल्कर की 297 वीं जयन्ती पर समाजवादी पार्टी महानगर द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके योगदान पर चर्चा की गई।महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई।श्री इफ्तेखार ने कहा  31 मई 1725 को महाराष्ट्र प्रांत के अहमदनगर के पाथडरी मे पिता मान्कोजी के घर जन्मी महारानी अहिल्याबाई होल्कर एक स्त्री होते हुए भी उन्होने ने न केवल नारी जाति के लिए कार्य किए अपितु समस्त पीड़ित समाज व मानवता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।महासचिव रवीन्द्र यादव ने कहा वह एक उज्जवल चरित्र वाली पतिवृता नारी ममतामयी माँ तथा उदार विचारों वाली महिला थीं।महानगर सचिव व मीडिया प्रभारी सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा इतिहास प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खण्डेराव के साथ विवाह गठबंधन मे बन्धने वाली अहिल्याबाई होलकर को सादगी और धर्मनिष्ठा से जीवन जीने वाली अन्याय के खिलाफ बुलन्द आवाज़ की सशक्त महिला शासक बताया।


सपा नेताओं ने कचहरी स्थित कैम्प कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाई।इस मौक़े पर सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव ,वक़ार अहमद ,लल्लन सिंह पटेल ,कृष्ण कुमार ,अंकित पटेल ,शुभम  श्रीवास्तव ,कैंटोमेन्ट  क्षेत्र उपाध्यक्ष अरुण सोनकर ,सैय्यद मोहम्मद अस्करी ,मो०ज़ैद ,जयभारत यादव ,रोहित यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...