रविवार, 24 अप्रैल 2022

प्रयागराज में हत्यारों का राज , आम जनमानस स्तब्ध-डॉ0अलताफ अहमद आप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

 असबाबे हिन्दुस्तान 

प्रयागराज  निजी समाचार ।   में ध्वस्त कानून व्यवस्था के कारण लगातार हो रही सामूहिक हत्याओं से लोग स्तब्ध एवं आक्रोशित हैं |प्रयागराज के गंगापार क्षेत्र में आये दिन हत्या या सामूहिक हत्या की घटनाएं हो रही हैं ,पुलिस प्रशासन नाम की चीज प्रयागराज में नहीं रह गयी है | अभी 16 अप्रैल 2022 को नबाबगंज के खागलपुर गांव में एक ही परिवार के राहुल तिवारी ,उनकी पत्नी व बच्चों की निर्मम हत्या से लोग उबर नहीं पाये थे तबतक एक बार फिर से खेवराजपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है | एक 5 साल की बच्ची पर भी वार हुआ है जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है | हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शवों को जलाने के लिये घर में आग लगा दी | ऐसी दुर्दान्त घटनाओं व नृशंश हत्याओं पर आक्रोश व्यक्त करते हुये आप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ0 अलताफ अहमद ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ उक्त घटना पर शोक व्यक्त किया और जिला प्रशासन व उत्तर प्रदेश की तथाकथित बुलडोजर सरकार पर भी आक्रोश व्यक्त किया कि क्या यही भाजपा का सुशासन व सुरक्षा का माहौल है  उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग किया कि जनपद प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार लायें  | जनता के साथ विश्वास घात न करे ।  आम आदमी पार्टी ऐसी घटनाओं की निंदा करती है ,आक्रोश व्यक्त करती है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...