मंगलवार, 29 मार्च 2022

प्रयागराज के केंद्रीय जिला कार्यालय नैनी में आज कई लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्य ग्रहण किया

असबाबे हिन्दुस्तान 

 प्रयागराज, निजी समाचार के केंद्रीय जिला कार्यालय नैनी में आज कई लोगों ने पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्य ग्रहण किया । राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य डाक्टर अल्ताफ अहमद जी और यूथ जिला अध्यक्ष विशाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव सुनील चौधरी व उनके साथी अभिषेक कुमार को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया।


डॉक्टर रोहित यादव, शिवम दुबे और संजय त्रिपाठी जी ने पंजाब की ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए केजरीवाल जी पर भरोसा जताकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। यूथ विंग के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह यादव ने आम आदमी पार्टी नीतियों से सभी को अवगत कराया और सभी लोगों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान यूथ के जिला सचिव सौरभ सेठ और कई अन्य साथी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...