गुरुवार, 20 जनवरी 2022

समाजवादी महिला सभा द्वारा दिवंगत सपा नेत्री रेखा उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर रखा गया दो मिनट का मौन

असबाबे हिन्दुस्तान

 प्रयागराज,निजी समाचार। समाजवादी पार्टी की जुझारु महिला नेता रेखा उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर चौक महानगर कार्यालय पर महानगर महिला सभा द्वारा शोक सभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शान्ति को दो मिनट का मौन धारण कर उनके व्यक्तित्व को याद किया गया।महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव द्वारा आयोजित शोक सभा मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने रेखा उपाध्याय को जुझगरु नेता के साथ समाजवाद की बेमिसाल योद्धा बताया।कहा वह सपा की एक तेज़ तर्रार महिला नेता थीं।वरिष्ठ सपा नेत्री सबीहा मोहानी ने उनके साथ संघर्षों को याद करते हुए बताया की वह महिलाओं के लिए हो या युवाओं के लिए हमेशा शेरनी की तरहा गरजना और चमकना उनकी फितरत में था।मंजू यादव ने उनके निधन को समाजवादीयों के लिए अपूरणीय क्षति बताया।महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी ने बताया की 64 वर्षीय रेखा उपाध्याय जी लगभग दो वर्षों से गम्भीर बिमारी से ग्रस्त थीं।उनके एक बेटे की कुछ साल पहले हत्या हो जाने के कारण वह काफी टूट सी गई थीं घर पर ही उनका इलाज चल रहा था।सपा मुखिया अखिलेश यादव की ओर से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल उनके मालवीय नगर सत्तीचौरा स्थित आवास पर उनका हाल चाल लेने के साथ आर्थिक रुप से सहयोग भी कर आए थे।


गत 18 जनवरी को उनहोने अन्तिम साँस ली उनके देहान्त की खबर पर तमाम लोगों ने शोक भी व्यक्त किया 19 जनवरी को उनके पार्थिव शरीर को रसूलाबाद घाट पर उनके दो पुत्रों ने मुख्यागनि दी तो सपाईयों की आँखे अपनी नेता के जाने से भर आईं।चौक कार्यालय पर हुई शोक सभा का संचालन महिला सभा की उपाध्यक्ष सारिका यादव ने किया।शोक व्यक्त करने वालों में सै०इफ्तेखार हुसैन ,सबीहा मोहानी ,मंजू यादव ,सावित्री सिंह ,सारिका यादव ,रेनू गौतम ,सविता कैथवास ,उर्मिला देवी ,सुषमा यादव ,नमिता दास ,बीना यादव ,राधा यादव ,मंजू शर्मा ,मीरा निषाद ,प्रतिभा शर्मा ,रुपा ,सोनी कुमारी ,मीनू धुरिया ,अनिता यादव ,ज्योति देवी ,सलामत उल्ला खान ,मशहद अली खान ,अब्दुल्ला तेहामी ,सै०मो०अस्करी ,प्रमित पासी आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...