मंगलवार, 18 जनवरी 2022

हाँथों मे अन्न लेकर सपा मज़दूर सभा ने किसानों की लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प

असबाबे हिन्दुस्तान

 प्रयागराज,निजी समाचार। समाजवादी पार्टी ज़िला कार्यालय जार्जटाउन मे सपा मज़दूर सभा ने पूर्वांचल प्रभारी चन्द्रमणि राय के समक्ष हाँथों मे अन्न लेकर किसानो की लड़ाई को जारी रखने के साथ तब तक उनहे न्याय नहीं मिलता तब तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।सपा मज़दूर सभा के ज़िलाध्यक्ष इन्द्रेश पुष्कर की अध्यक्षता व मज़दूर सभा के महानगर अध्यक्ष एस पी यादव के संचालन मे समिक्षा बैठक मे मुख्यअतिथि व पूर्वांचल प्रभारी मज़दूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रमणि राय व मज़दूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम मिलन यादव का पार्टी पदाधिकारीयों ने फूल माला पहना कर ज़ोरदार स्वागत किया।अपने सम्बोधन मे चन्द्रमणि राय ने मज़दूर सभा को आश्वस्त करते हुए कहा की अखिलेश यादव की सरकार बनने से अब कोई रोक नहीं सकता।सपा की सरकार बनने पर मज़दूरों को उनका हक़ भरपूर मिलेगा। रोज़गार के लिए कही पलायन नहीं करना पड़ेगा।इसी प्रान्त मे रह कर मज़दूरों को रोज़गार की गारेंटी सपा सरकार देगी। राम मिलन यादव ने योगी सरकार मे मज़दूरों की बेपनाह तकलिफों का ज़िक्र करते हुए कहा आज मज़दूर रोज़ी रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है महंगाई के इस दौर मे मेहनत मज़दूरी करने के उपरान्त दो सौ रुफये दिहाड़ी मिलती है जिससे सिर्फ खाद्ध तेल ही खरीदा जा सकता है बाकी के सामान के लिए दर दर भटकना पड़ता है।बैठक मे कार्यकर्ताओं को हाँथो मे अन्न लेकर किसानो व मज़दूरों की हक़ की लड़ाई लड़ते रहने का संकल्प भी दिलाया गया।इस मौक़े पर चन्द्रमणि राय ,राम मिलन यादव ,इन्द्रेश पुष्कर ,एस पी यादव ,नाटे चौधरी ,रविशंकर यादव ,अतुल प्रकाश यादव ,महीप सिंह ,संजय पाण्डेय ,रामकिशोर प्रजापति ,करन सिंह ,रवि यादव ,रामसेन यादव ,ईश्वरचन्द्र , सद्दन भाई ,बजरंग बहादुर ,महेन्द्र यादव ,श्यामबाबू ,अमित ,राजेश पुष्कर ,सन्तोश यादव ,सुनील पाण्डेय ,अभरराज यादव ,आलोक प्रजापति ,दशरथ लाल ,के डी गौतम ,नत्थू सिंह ,रामबाबू प्रजापति ,संदीप भारतीया ,सरला यादव ,ज़ुलेखा खाँ ,पूजा पाठक ,सौरभ चन्द्रा ,सुधीर चन्द्रा ,शेरु ,सुरेश कुमार ,ऋषीकुमार ,जिज्ञांशू यादव ,सै०मो०अस्करी आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...