दूसरी लिस्ट में भी 40% महिलाओं को टिकट
असबाबे हिन्दुस्तान
निजी समाचार। न्याय के लिए संघर्ष करने वाली आवाज़ों को फिर मिली प्रियंका गांधी की सूची में जगह वाल्मीकि समाज के अधिकारों के लिए लड़ने वाले सिकंदर वाल्मीकि जी को कांग्रेस ने आगरा कैंट सीट पर प्रत्याशी बनाया है। सिकंदर वाल्मीकि ने वाल्मीकि समाज पर भाजपा सरकार के अत्याचार के ख़िलाफ़ लगातार संघर्ष किया। वे जल निगम में सरकारी कर्मचारी थे लेकिन अपने समाज के अधिकारों की लड़ाई के लिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी। नौकरी करते समय जब उन्होंने हाथरस की बलात्कार पीड़िता के न्याय के लिए कैंडल मार्च निकाला था, तब उनको सस्पेंड कर दिया गया था। भाजपा सरकार की पुलिस द्वारा हिरासत में अरुण वाल्मीकि की हत्या के बाद, सिकंदर वाल्मीकि ने बढ़-चढ़कर न्याय की आवाज़ उठाई थी। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता स्वर्गीय राजीव त्यागी जी की पत्नी श्रीमती संगीता त्यागी जी को कांग्रेस पार्टी ने साहिबाबाद सीट से उम्मीदवार बनाया है। ग़ौरतलब है कि श्री राजीव त्यागी जी की एक लाइव टीवी डिबेट के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। श्रीमती संगीता त्यागी जी ने टीवी चैनलों में नफ़रत के तत्वों से भरी बहस को इसका ज़िम्मेदार बताया था और वे टीवी चैनलों में हेट स्पीच को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट भी गई थीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें