शनिवार, 15 जनवरी 2022

बसपा प्रमुख का सादगी के साथ बसपाइयों ने अपने घरों में मनाया जन्मदिन

पांचवी बार सीएम बनाने का लिया संकल्प

 असबाबे हिन्दुस्तान

प्रयागराज,निजी समाचार।  बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी का 66वाँ जन्म दिन सादगी के साथ जन कल्याण दिवस के रूप में  मनाया गया। बसपा पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने अपने घरों में बहन मायावती का जन्मदिन अपने परिवार व समर्थकों के साथ मनाया। इसी क्रम में बसपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रयागराज मण्डल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम ने अपने नैनी आवास पर बड़ी सादगी के साथ बसपा प्रमुख की तसवीर को प्रतीक मानकर बहन जी के सम्मान में केक काट कर सामाजिक परिवर्तन की महानायिका, राष्टीय अध्यक्ष व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शोषित, वंचित, अल्पसंख्यक, सहित सर्वसमाज की स्वाभिमान की प्रतीक आयरन लेडी सुश्री बहन कुमारी मायावती जी के 66 वें जन्मदिन के शुभ अवसर जिसे बसपा समर्थक जन कल्याणकारी दिवस के रूप में  मनाते हुए प्रयागराज मिर्ज़ापुर मण्डल  के मुख्य सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। उक्त अवसर पर मुख्य सेक्टर प्रभारी अभिषेक गौतम, अकरम चाँद, मंजू गौतम, बामसेफ अमर नाथ निडर, बी. वी.एफ़ अनिल पासी, राजकमल, याहिया खान, आकाश वर्मा, प्रकाश बौद्ध, राकेश वर्मा, अनस अंसारी व सभी विधान सभा संयोजक बी .वी. एफ़ सहित 2022 में बहन जी को पांचवी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प के साथ जन्मदिन मनाया गया। इसी क्रम में बीएसपी के जिलाध्यक्ष बाबूलाल भवरां ने अपने पचदेवरा स्थित आवास पर बहन मायावती का 66वाँ जन्मदिन अपने परिजनों के साथ बहुत ही सादगी से मनाते हुए उनकी नीतियों को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लिया ताकि प्रदेश में बहन मायावती जी के नेतृत्व में पांचवी बार सरकार बन सके।

शहर उत्तरी के सेक्टर प्रभारी रविन्द्र कुमार एडवोकेट, बारा विधानसभा सेक्टर प्रभारी हरिश्चंद्र कुरील, पूर्व सेक्टर प्रभारी प्रभारी रामबृज गौतम, मुख्य सेक्टर प्रभारी संदीप कुशवाहा, अतुल टीटू, सन्तोष हेला, योगेश्वर कांत आदि सहित बसपाइयों ने अपने अपने घरों में बसपा प्रमुख का जन्मदिन मनाते हुए पांचवी बार बहन मायावती को प्रदेश का मुख्य मंत्री बनाने का संकल्प दोहराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...