शनिवार, 18 दिसंबर 2021

लखीमपुर मे किसानो पर गाड़ी चढ़ाने वाले अजय मिश्रा टेनी की बरखास्तगी को लेकर सपा ने सुभाष चौराहे पर किया प्रदर्शन

असबाबे हिन्दुस्तान

प्रयागराज निजी समाचार लखीमपुर मे किसानो पर गाड़ी चढ़ाने की घटना और मीडिया बन्धुओं से अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने वाले भाजपा सरकार के गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के विरोध मे सपाईयों ने प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए योगी सरकार से सवाल किया की कब चलेगा मंत्री के आवास पर बुलडोज़र।सपा युवा नेता रेहान अहमद के नेत्रित्व मे सपाईयों ने हाँथों मे शहीद किसानो को इन्साफ दो ,मंत्री के आवास पर कब चलेगा बुलडोज़र ,ग्रह राज्यमंत्री को बरखास्त करो समेत अन्य नारे लिखे तख्तियाँ लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन किया।रेहान ने किसानो पर गाड़ी चढ़ा कर हत्या करने वाले मंत्री को सरकार का पूर्ण समर्थन देने के आरोप लगाते हुए सवाल पूछने वाले मीडिया कर्मी से बदसुलूकी और अभद्र भाषा मे धकियाने का आरोप लगाते हुए मंत्री के इस्तिफे या बरखास्तगी की मांग की।प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रिय पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन सपा कार्यकर्ता विरोध जारी रखे रहे।पुलिस से सपाईयों की हल्की बहस भी हुई।प्रदर्शन करने वालों मे रेहान अहमद ,अनुप यादव ,विजय भारतीया ,शेखर गुप्ता ,विवेक यादव ,कामरान कुरैशी ,मो०हसीब ,मो०सऊद ,शिव सरोज ,दानिश ,आशीष यादव ,रफी अहमद ,विनय यादव आदि शामिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...