शनिवार, 18 दिसंबर 2021

राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ बोले- कानून से देश चलता है, राष्ट्र नहीं

असबाबे हिन्दुस्तान

प्रयागराज,मुख्य संवाददाता दबीर अब्बास । राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ कल से प्रयागराज में है । उन्होंने कल शाम शहर के बुद्धिजीवियों की एक गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कानून से देश चलता है राष्ट्र नहीं। देश को अखंड रखना है तो राष्ट्र को जागृत करना होगा। हमारे मूल में अगर कुछ है तो वह राष्ट्र है और राष्ट्र के अलावा कुछ नहीं। कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हम कौन थे, हमारे साथ क्या हुआ, हमने यह किया, हमने वह किया, सुनते-सुनते देश 75 सालों का बुजुर्ग हो गया है। सूचना के इस क्रांति में हर कोई समझदार हो गया है। इसलिए अपने संवाद की शैली बदलनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि सरकार बहुत छोटी चीज है, देश और राष्ट्र के बीच में जो फर्क नहीं समझते, उनकी दुर्दशा होती है। सच कहने की प्रवृति डालें, समाज सुधरेगा।


जब तक विचार नहीं बदला जाएगा, तब तक भारत में परिवर्तन नहीं हो पाएगा। संविधान की धारा 333 खत्म होनी चाहिए। इसके लिए हर किसी को आगे आने की जरुरत है। भारत जाति प्रधान नहीं, कर्म प्रधान देश है। यहां त्यागी की पूजा होती है, भगवान श्रीराम क्षत्रिय थे, उनकी पूजा होती है। भगवान परशुराम व रावण भी ब्राह्मण थे, दोनों में कर्म में अंतर है। एक को पूजा जाता है और एक को जलाया जाता है। कुलश्रेष्ठ आज प्रयाग संगीत समिति में सनातन एकता मिशन द्वारा आयोजित ‘लोकतांत्रिक व्यवस्था में सनातन मूल्यों की महत्त्ता’ विषय पर एक सेमिनार में शिरकत कर रहे हैं । कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी हरिचैतन्य ब्र्रहचारी  जी महाराज (टीकरमाफी) ने की और मुख्य वक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ थे।कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर के शुरू हुई। सेमिनार में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहदेव मुखर्जी, राष्ट्रीय महासचिव विपुलेश त्रिपाठी, संरक्षक देवराज पाठक, कोषाध्यक्ष दिलीप द्विवेदी, अनूप त्रिपाठी जिलाध्यक्ष के अलावा बड़ी मात्रा में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...