बुधवार, 8 दिसंबर 2021

सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील खान का हुआ ज़ोरदार स्वागत

असबाबे हिन्दुस्तान 

 प्रयागराज निजी समाचार। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शकील खान नदवी के प्रयागराज आगमन पर सपाईयों नवाबगंज मोड़ पर अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष शाहिद अब्बास व यूथ ब्रिगेड के ज़िलाध्यक्ष सैफ फरीदी के नेत्रित्व मे ज़ोरदार स्वागत किया।वही मलाकहरहर चौराहे पर अल्पसंख्यक सभा के ज़िलाध्यक्ष मो०इसराइल के नेत्रित्व मे अल्पसंख्यक सभा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों ने 51 किलो की भारी भरकम माला पहना कर गंगा जमुनी ज़मीन पर अपने प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर ज़ोरदार स्वागत किया।वही शहर उत्तरी विधान सभा अध्यक्ष मो०सुलतान ने तेलियरगंज चुंगी पर स्वागत किया।

सपा महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी के अनुसार श्री शकील खान अपने परिजनो के साथ सीधे करैली स्थित अकबर टंकी के आवास गए।उनका यह निजी कार्यक्रम था उनहे यहाँ करैली मे एक परिवारिक शादी मे शरीक होना था।स्वागत करने वालों मे मो०इसराइल ,शाहिद प्रधान ,महबूब उसमानी ,किताब अली ,मशहद अली खाँ ,सलामत उल्ला खाँ ,सै०मो०अस्करी ,सैफ फरीदी ,अकबर खान ,हाफिज़ ऐनूल हसन ,मो०आसिफ ,आसिफ खान ,ज़ामिन हसन ,माशूक अहमद ,अहद अहमद,अहमद अली सिद्दीकी ,मो०हमज़ा ,प्रमिल पासी आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...