"""""सपा कार्यकर्ताओं ने बालसन पार्क पर किया स्वागत""""'
असबाबे हिन्दुस्तान
प्रयागराज /मुख्य संवाददाता दबीर अब्बास। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ मान सिंह यादव ने रविन्द्र कुमार सिंह यादव को शिक्षक सभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। हंडिया विधानसभा क्षेत्र के अढ़ीनी गांव निवासी रविन्द्र यादव अम्बेडकर नगर जिले के नरेन्द्र देव इंटर कालेज जलालपुर में बतौर प्रवक्ता कार्यरत हैं। इनके मनोनयन पर तमाम सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने ख़ुशी जाहिर करते हुए आज बालसन पार्क में फूल मालाओं से लाद कर अभिनन्दन किया है। स्वागत करने वालों में डॉ सुरेश यादव,महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, संतलाल वर्मा, सचिन श्रीवास्तव,संतोष यादव, अरुण एडवोकेट, रविन्द्र यादव,कुशल सिंह पटेल,नवीन यादव, सै०मो०अस्करी ,विनोद यादव, अर्जुन यादव,जितेंद्र यादव,दीपक दुबे, अखिलेश यादव,आदि हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें