असबाबे हिन्दुस्तान
प्रयागराज/: निजी समाचार। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 82 वें जन्म दिवस पर इलाहाबाद मे समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय चौक मे महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन के नेत्रित्व मे केक काट कर धूमधाम से जश्न मनाते हुए उनके दिर्घायु की कामना की गई।वहीं महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि द्वारा मुलायम सिंह की जीवन पर आधारित पुस्तक का वितरण भी किया गया।सिविल लाइन्स हनुमान मन्दिर के पास छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष सौरभ यादव रामा के नेत्रित्व मे श्री इफ्तेखार व रवीन्द्र यादव की उपस्थिति मे केक काटने के साथ गरीबों व असहायों को ठण्ड से राहत को कम्बल का वित्रण किया गया।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी के अनुसार शहर के तीनो विधान सभा मे विधान सभा अध्यक्ष सभी चौदाह फ्रन्टल संगठनो व विधान सभा से सम्भावित प्रत्याशीयों ने ज़ोर शोर से मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस को समाजिक एकता दिवस के रुप मे मनाया।युवा सपा नेता मयंक यादव जॉन्टी द्वारा मुण्डेरा मे विशाल कम्बल वित्रण करने के साथ केक काट कर मुलायम सिंह के दिर्घायु की कामना की वही सपा नेता तारिक सईद अज्जू द्वारा मुण्डेरा मण्डी गेट के बाहर काव्य संध्या का आयोजन करते हुए मुलायम सिंह का जन्मदिन समाजिक एकता दिवस के रुप मे मनाया।नैनी मे मज़दूर सभा के नगर अध्यक्ष एस पी यादव ,व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष शिव शंकर केसरवानी द्वारा चन्द्रलोक चौराहे पर केक काटा गया जिसमे कुँवर रेवती रमण सिंह ,दुर्गा गुप्ता विजय गुप्ता आदि की उपस्थिति मे मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस मनाया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें