सोमवार, 4 अक्टूबर 2021

भाजपा ने नौजवानों, किसानों सहित आम आदमी के साथ धोखा किया -संदीप यादव

   असबाबे हिन्दुस्तान 

    प्रयागराज़। समाजवादी लोहिया वाहिनी के नव नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप यादव का आज पहली बार गृह जनपद में आगमन पर सपा कार्यकर्ताओ ने लालगोपालगंज, शांतिपुरम, पडिला, सहित विभिन्न स्थानों पर फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इस मौके पर पार्टी जनों को सम्बोधित करते हुए सपा नेता संदीप यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान, नौजवान, सहित आम आदमी परेशान हैं। चुनाव के समय किये गये वादे भाजपा भूल गई। नौजवानों को रोजगार, किसानो को अपनी उपज का सही मूल्य और आम आदमी को महंगाई से निजात दिलाने में पूरी तरह से नाकाम भाजपा देश और प्रदेश की जनता को धर्म और जाति की राजनीति में उलझाना चाहती है।इनके मंसूबे जनता जान चुकी है और आगामी 2022में जनता जवाब देगी।

  संदीप यादव ने पार्टी जनों खासकर युवा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर एकजुटता और लगन के साथ काम करने, लोंगो के साथ संवाद कर सपा की नीतियों को बताने की अपील भी किया।स्वागत करने वालों में सर्व श्री दूधनाथ पटेल, रविन्द्र यादव,नवीन यादव,ज्ञानेंद्र पार्थ, रोहितयादव, मुलायम, सन्देश यादव, रतन, नागेंद्र, जसकरण, अनूप, अमित यादव जय सिंह, हैप्पी आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...