गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021

धम्म दीक्षा दिवस पर सम्राट अशोक विजय दशमी का आयोजन आज

बुद्धं शरणं गच्छामि से गुंजायमान होगा हाईकोर्ट चौराहा

       असबाबे हिन्दुस्तान

प्रयागराज , निजी समाचार । प्रबुद्ध फाउंडेशन, देवपती मेमोरियल ट्रस्ट, डा. अम्बेडकर वेलफेयर एसोसिएशन (दावा) के संयुक्त तत्वावधान में धम्म चक्क पवत्तनाय धम्म दीक्षा दिवस (14 अक्टूबर 1956) की 65 वीं वर्षगांठ पर धम्म विजय दिवस व सम्राट अशोक विजय दशमी का आयोजन सोमवार 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से हाईकोर्ट स्थित डा. अम्बेडकर मूर्ति स्थल पर आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बाबा साहेब व बुद्ध के अनुयायी व समर्थक सम्मलित होंगे। कार्यक्रम में बौद्ध भंतो  द्वारा बुद्ध वंदना, त्रिशरण, पंचशील के पाठ के साथ शुभारंभ होगा। धम्म चक्र प्रवर्तन दिवस भारतीय बौद्धों का एक पावन पवित्र उत्सव है।दुनिया भर से लाखों बौद्ध अनुयायी इकट्ठा होकर हर साल अशोक विजया दशमी के रूप में इसे मुख्य रूप से दीक्षा भूमि महाराष्ट्र में मनाते है। इस उत्सव को स्थानीय स्तर पर भी मनाया जाता है।


बीसवीं सदी के मध्य में डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने विजयादशमी के दिन 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में अपने दस लाख अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। डा. अम्बेडकर ने जहां बौद्ध धर्म की दीक्षा ली वह भूमि आज दीक्षा भूमि के नाम से जानी जाती है। डा. अम्बेडकर ने जब बौद्ध धर्म अपनाया था तब बुद्धाब्ध (बौद्ध वर्ष)  2500 था। विश्व के कई देशों एवं भारत के हर राज्यों से बौद्ध अनुयायी हर साल दीक्षा भूमि, नागपुर जाकर धम्म चक्क पवत्तन दिवस विजयादशमी को एक उत्सव के रूप में मनाते है। यह त्योहार व्यापक रूप से डा. अम्बेडकर के बौद्ध अनुयायियों द्वारा मनाया जाता है। डा. बाबासाहेब आम्बेडकर ने यह दिन बौद्ध धम्म दीक्षा के लिये इसलिये चुना क्योंकि इसी दिन ईसा पूर्व तीसरी सदी में सम्राट अशोक ने भी बौद्ध धर्म ग्रहण किया था। तब से यह दिवस बौद्ध इतिहास में अशोक विजयादशमी के रूप में जाना जाता है। डा. बाबासाहेब आम्बेडकर ने बीसवीं सदी में बौद्ध धम्म अपनाकर भारत के लुप्त हुए धर्म का भारत मे पुनरुत्थान किया। दावा के संयोजक ने सभी प्रबुद्धजनों का साथी मित्रों सहित सपरिवार उपस्थिति रहने की अपील की है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...