मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021

प्रियंका गांधी को तत्काल रिहा किया जाए उनके साथ और अन्य नेताओं के साथ लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी जाए-शेखर बहुगुण

असबाबे हिन्दुस्तान

प्रयागराज / निजी समाचार ।अखिल भारती कांग्रेस कमेटी के सदस्य  शेखर बहुगुण ने कहा श्रीमति प्रियंका गांधी को जिस तरह से 36घण्टे तक हिरासत में लिया गया ये भारतीय कानून का उलंधन है उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि प्रियंका गांधी को तत्काल रिहा किया जाए उनके साथ और अन्य नेताओं के साथ लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी जाए जिस से प्रियंका जी मृतक किसानों के परिवार से मिलकर उनका दुख दर्द साझा कर सकें श्री बहुगुणा ने कहा कि जिस प्रकार से मोदी सरकार कानून का दुरुपयोग कर रही है ऐसे अंग्रेजों के राज में भी नहीं होता था उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी को केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए और उन्हें और उनके पुत्र को तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए इस मौके पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता जावेद रफी साहब ने कहा की यह संविधान ने हमें छूट दे रखी है कि हम कहीं भी जा सकते हैं लेकिन यह संविधान का उल्लंघन किया जा रहा है और विपक्ष के नेताओं को वहां से जाने से रोका जा रहा है यह सरासर तानाशाही है, अल्पसंख्यक विभाग के नगर अध्यक्ष अरशद अली ने इस तरह की कार्रवाई को लोकतंत्र का हनन बताया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...