सपा का कार्यकर्ता विधायक से भी होगा अहम (विकास यादव)
असबाबे हिन्दुस्तान

इतना ही नही लोगों के विरोध करने पर फर्जी मुकदमें तक लाद दिए। पत्रकार वार्ता मे कहा समय - समय पर चौथे स्तम्भ जो सच दिखाने की हिम्मत करता है उसे भी घुड़की देकर चुप करा देने का काम ये सत्ताधारी पार्टी कर रही है। उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहती है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है इनके किए गए उत्पीड़न को ब्याज सहित अदा करने का। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकताओं के जोश से लगता है कि अखिलेश के नाम की चली आंधी बीजेपी को ऐसे उखाड़ के फेंकेगी जिससे इनका वजूद तक नही बचेगा। उन्होंने कहा कि इस निरंकुश सरकार में किसी का जीवन सुरक्षित नही है। कब किसकी हत्या हो जाए,कब क्या किसके साथ ये सरकार करवा दे कुछ निश्चित नही है।युवाओं का साथ सभी का आशीर्वाद इसबार समाजवादी सरकार बनाना लोगों ने तय कर लिया है। बतातें चले कि सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा व युवजन सभा के राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष विकास यादव दो दिवसीय जिले के दौरे पर आने वाले थे लेकिन अचानक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा के बड़े भाई चिनमय नंदा के देहांत की सूचना से उन्हें वापस जाना पड़ा। इस दौरान युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने समीक्षा बैठक की व सभा की जिम्मेदारी संभाली।
सभा में सपा के पूर्व विधायक, जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में सभी ने संगठन को मजबूत करने और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अगुवाई में प्रदेश सरकार बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने जिले की 12 विधानसभा में टिकट के आवदेकों से मुलाकात की। सभी से कहा की अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने ये जरूरी है, विधायक कौन बनेगा ये राष्ट्रीय अध्यक्ष पर छोड़ दें। इस दौरान युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवमूर्ति सिंह राना, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी प्रवीण सैनी, जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, जिला महासचिव संदीप पटेल, नगर महासचिव रवींद्र यादव,पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद ,अनसार अहमद ,ऋचा सिंह ,निधि यादव ,नाटे चौधरी ,अनिता श्रीवास्तव ,कमल सिंह यादव ,राम मिलन यादव ,मोईन हबीबी ,ननकऊ यादव ,सै०मो०अस्करी ,तारिक सईद अज्जू ,निर्मला यादव ,इन्दू यादव ,पियुश श्रीवास्तव ,मो०गौस ,मो०तहज़ीब ,राकेश यादव ,अमित यादव, शेखर , बब्लू आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें