शुक्रवार, 17 सितंबर 2021

राजभाषा हिंदी गौरव के सम्मान में कवि गोष्ठी का आयोजन संपन्न

 असबाबे हिन्दुस्तान

     प्रयागराज  मुंडेरा मुख्य संवाददाता दबीर अब्बास।सद्भावना मंच मुंडेरा प्रयागराज जो एक साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था है जिसमें पूर्व सैनिक एवं कवि सहित्यकर इसके सदस्य हैं, संस्था के संरक्षक माननीय श्याम सुंदर सिंह पटेल जी और श्री निरंकार त्रिपाठी जी तथा अध्यक्ष श्री योगेंद्र कुमार मिश्र जो उत्तर मध्य सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक रह  चुके हैं। उनके सानिध्य में संस्था द्वारा राजभाषा हिंदी प्रचार प्रसार हेतु विष्णुपुरी कॉलोनी प्रयागराज में हिंदी गौरव दिवस पर कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। 


संस्था के संरक्षक श्री श्याम सुंदर सिंह पटेल ने लोगों को अपने जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने एवं अपनाने के लिए प्रेरित किया। संगठन के पदाधिकारियों के अलावा कॉलोनी से बुजुर्गों बच्चों महिलाओं ने हिंदी दिवस के सम्मान में बहुत ही मौलिक एवं सारगर्भित हिंदी कविताओं का पाठ किया। सद्भावना मंच के उपाध्यक्ष श्री लालमन यादव ने इसकी अध्यक्षता की तथा जागृति शिवहरे, निशा मिश्रा, सोमनाथ यादव, आर वी सिंह, शंभू नाथ श्रीवास्तव,  अमिता शिवहरे, पुरुषोत्तम शुक्ला, प्रवीण कुमार सिंह, डी आर वर्मा, के एस यादव आदि ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से हिंदी के सारगर्भित प्रभाव को हृदय में स्थापित कर  जन  जन तक पहुंचाने का सफल प्रयास किया जिसकी सभी ने प्रशंसा किया धन्यवाद ज्ञापन श्रीराम शिवहरे ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...