असबाबे हिन्दुस्तान
प्रयागराज मुख्य संवाददाता दबीर अब्बास। समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ की कीडगंज स्थित बालू मण्डी मे महेन्द्र निषाद के कैम्प कार्यालय पर पिछड़ा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष राकेश वर्मा की अध्यक्षता मे मासिक बैठक का आयोजन करते हुए कुछ नए पदाधिकारीयों को पदभार सौंपा गया तो कुछ को उनके अच्छे कामो को देखते हुए पदोन्नति दी गई।नगर महासचिव अजय यादव के संचालन मे हुए कार्यक्रम मे दिपक पटेल को महानगर पिछड़ा प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष ,तुशार यादव ,कमाल कुरैशी को नगर सचिव तो विनय यादव को कार्यकारीणी सदस्य से नगर सचिव की ज़िम्मेदारी दी गई।आशीष यादव व करन शर्मा को कार्यकारीणी सदस्य बनाया गया।
बैठक मे पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नन्द लाल नन्दा , लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव सन्दीप विश्वकर्मा ,प्रदेश सचिव देवी सिंह पटेल ,महानगर उपाध्यक्ष व शहर दक्षिणी विधान सभा के प्रभारी बनाए गए महेन्द्र निषाद ,महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी व अल्पसंख्यक सभा के महानगर कोषाध्यक्ष ज़ामिन हसन का फूल माला पहना कर अभिनन्दन किया गया।बैठक मे पिछड़े समाज को अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ 2022 के विधान सभा चुनाव मे अहम भूमिका निभाने की ज़िम्मेदारी के साथ समाज के लोगों के बीच जाने और अखिलेश यादव के पिछड़े समाज के लिए किए गए कार्यो को बताने और वोट देने की अपील भी की गई।बैठक में राकेश वर्मा ,महेन्द्र निषाद ,डॉ देवी सिंह पटेल ,सन्दीप विश्वकर्मा ,दीपक पटेल ,अजय यादव ,सै०मो०अस्करी , मो०इमरान ,ज़ामिन हसन ,किशन अग्रहरी ,विनय कुमार यादव ,अनिल पटेल ,नन्हे खान ,नीरज सोनी ,दिनेश प्रजापति ,अजय कुमार यादव ,सुनील कुमार ,सुभाष यादव ,सै०मो०हामिद ,राम विलास निषाद ,सद्दाम अन्सारी ,आशीष कुमार यादव ,अमन शर्मा ,करन शर्मा ,मुकुल कुमार ,मो०नदीम ,मो०कमाल कुरैशी ,सै०रफी अहमद ,विनय कुशवाहा समेत अन्य सपा कार्यकर्ता व पदाधीकारी गण उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें