असबाबे हिन्दुस्तान
प्रयागराज/ मुख्य संवाददाता दबीर अब्बास।समाजवादी पार्टी की यूथ विंग मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष शान यदुवंशी ने बहुप्रतीक्षित कमेटी का आज विधिवत घोषणा कर दी।सिविल लाइंस के बैंक्विट हाल महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि के संचालन मे 33 सदस्यों की नगर कमेटी के साथ विधान अध्यक्षों को मनोनयन पत्र सौंपा गया।यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष शान यदुवंशी ने कार्तिक निषाद , कृष्णा केसरवानी , कपिल देव , विवेक कुमार यादव , संदीप यादव को यूथ ब्रिगेड का नगर उपाध्यक्ष तो यासर अराफात को कोषाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई। अभय कनौजिया को शहर उत्तरी , शिव सागर यादव को शहर पश्चिमी , मो०समीर अहमद को शहर दक्षिणी विधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया। मुकेश पाल को भगवतपुर ब्लाक का अध्यक्ष नामित किया गया।किशन साहु , अंकिता श्रीवास्तव , रफत उल्ला , महेन्द्र बाल्मिकी , नन्द लाल यादव , विनय यादव , नेहाल सिंह , प्रियम सिंह , शिवम यादव , अश्विनी सिंह , रजत प्राक्टर ,उज्जवल यादव , हर्षित यादव , कपिल तेजा , विरेन्द्र कुमार सरोज , शिव प्रकाश यादव , दुर्गेश यादव ,अमित पाण्डेय को नगर सचिव नामित किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें