शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 असबाबे हिन्दुस्तान

प्रयागराज निजी समाचार मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल एवं जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री शुक्रवार को बघाड़ा एवं दारागंज तथा अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थ्तिि का जायजा लिया। मण्डलायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र, एस0टी0पी0 तथा पम्प हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने बक्शी बांध पर स्थित पम्पों के संचालन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। सम्बंधित विभाग के अधिकारी के द्वारा बताया गया कि सभी 17 पम्प क्रियाशील स्थिति में है। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की सुनिश्चितता तथा डीजल की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर अवस्थापित किये जाने तथा वहां पर पीने के पानी, खाने, विद्युत एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधीक्षण अभियंता बाढ़ प्रखण्ड को निर्देशित करते हुए कहा है कि पानी के बढ़ते हुए जलस्तर की स्थिति के बारे में निरंतर लोगो को जानकारी दिये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करते रहे, जिससे कि लोगो को बढ़ते जलस्तर के बारे में जानकारी समय से पहले हो जाये और ऐसे लोग पहले ही सुरक्षित स्थान पर सुव्यवस्थित ढंग से अवस्थापित हो जाये।

 इसके पूर्व अपरान्ह में जिलाधिकारी ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तथा पम्पिंग स्टेशन का भ्रमण कर स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है। उन्होंने स्लूज गेट की निरंतर निगरानी रखने एवं बाढ़ राहत केन्द्रों पर प्रकाश, पानी, खाने तथा साफ-सफाई की निरंतर व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ पम्पिंग सेटों के संचालन हेतु विद्युत एवं डीजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री एम0पी0 सिंह, अधीक्षक अभियंता बाढ़ कार्यखण्ड श्री सिद्धार्थ कुमार सिंह, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...