गुरुवार, 5 अगस्त 2021

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कार्यालय से साइकिल यात्रा निकली

असबाबे हिन्दुस्तान

 लखनऊ निजी समाचार।     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र जी की जयंती के अवसर पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कार्यालय से साइकिल यात्रा निकली। अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट श्री अभिषेक शर्मा ओर चैम्पियन साइकिल क्लब लखनऊ के भी साइकिल यात्रा में भागीदारी की।

     लखनऊ की सड़कों पर आज आम जनता ने भी श्री अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा का जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया। लाखों लोगों के हुजूम से आज लखनऊ सहित पूरा प्रदेश सपामय हो गया। अखिलेश यादव जिन्दाबाद के गगनभेदी नारों से आकाश गूंजने लगा।
    पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के स्वागत के क्रम में जियामऊ चैराहे पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पवन मनोचा एवं सोनू कन्नौजिया के नेतृत्व में साइकिल यात्रियों पर फूलों की वर्षा हुयी और लाल-हरे रंग के गुब्बारे हवा में छोड़े गए। 1090 चैराहे पर श्री मुकेश शुक्ला के नेतृत्व में ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। महिला वूमेन हेल्प लाईन के पास अधिवक्ता श्री जितेन्द्र यादव जीतू ने सैकड़ों अधिवक्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का स्वागत किया।
     समाजवादी सरकार में निर्मित जेपी एनआईसी गेट के सामने श्री नवीन धवन बंटी एवं श्री देवेन्द्र सिंह जीतू ने मंत्रोच्चारण के बीच श्री अखिलेश यादव का स्वागत किया और राधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट किया। डाॅ0 आशुतोष वर्मा के साथ कई चिकित्सकों ने भी साइकिल यात्रियों का अभिनंदन किया। लोहिया पार्क गेट के सामने लखनऊ बार की अधिवक्ता श्रीमती ममता सिंह एवं समीर सिंह के नेतृत्व में साइकिल यात्रियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।
     गोमती नगर में दयाल चौराहे पर मोहम्मद अरमान एवं राजन त्रिवेदी और लखनऊ महिला सभा की ओर से श्रीमती मीरा वर्धन एवं श्रीमती जरीना उस्मानी की अगुवाई में साइकिल यात्रियों का स्वागत हुआ। दयाल चैराहे से जनेश्वर मिश्र पार्क के बीच श्री राम सागर यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने फूल-मालाओं से पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया।
     जनेश्वर मिश्र पार्क के सामने समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास यादव ने साइकिल यात्रियों के लिए समाजवादी रसोई के द्वारा भोजन का प्रबन्ध किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...