सपा सरकार आने पर श्रृंग वेर पुर में निषाद राज, महर्षि कश्यप, वीर एकलव्य औऱ फूलन देवी की मूर्ति लगेगी
असबाबे हिन्दुस्तान
प्रयागराज मुख्य संवाददाता दबीर अब्बास। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षएवं विधान परिषद सदस्यडॉ राजपाल कश्यप ने आज स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। नीट की भर्ती में घोटाला, 69हजार शिक्षक भर्ती में घोटाला,एक विश्वविद्यालय मे एक ही जाति के प्रोफेसर बने ऐसे ही तमाम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मेडिकल में आरक्षण की घोषणा समाजवादी पार्टी के संघर्षो एवं दबाव पर किया गया। यह सपा की जीत है। सपा सरकार मे 27अति पिछड़ी जातियों को आरक्षणका लाभ दिया गया जिसे भाजपा सरकार मे रोक दिया गया तब से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाखों की संख्या में मछुआ, मल्लाह, निषाद, बिन्द, कश्यप समाज के लोग नदियों के किनारे जीवन यापन कर रहें हैं इनके जीवन की सुरक्षा की गारंटी नहीं है। अखिलेश सरकार में इन्हे बालू के पट्टे दिए गये थे जो अब भाजपा सरकार मे माफियाओ को दे दिए गये हैं। आये दिन बालू खनन को लेकर हत्याएं, गोलीकांड की घटनाएं होती रहती हैं। कुछ माह पहले प्रयागराज के बारा थाने में माफियाओं के इसारे पर मल्लाहों के साथ पुलीसिया अत्याचार हुआ। महिलाओ, बच्चों एवं पुरुषों को जबरन घर मे घुस कर मारा पीटा गया। उनकी नावें तोड़ी गई। भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। राजपाल कश्यप ने कहा कि सरसों के तेल पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर के दामों में काफी वृद्धि की गई है।कोविड काल में आक्सीजन एवं दवाओं की कमी से लोंगो की मौत हुई है। जनता को अखिलेश सरकार में बने अस्पतालों एंबुलेंस सेवाओं और अन्य सेवाओं का ही लाभ मिला है। भाजपा सरकार कोरोना वैरियर्स का ही उत्पीड़न कर रही है।भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। कौनधियारा केसोनू यादव की लाठियो सेपीट कर हत्या किये जाने की निंदा की। कहा भाजपा में अखिलेश यादव कीबात करना अपराध मना जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी पिछड़े वर्ग के लोग एकजुट हो सपा केसाथ हैं। दावा किया कि श्री अखिलेश यादव के साथ सभी वर्ग के लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। वादा किया कि सपा की सरकार बनने पर श्रृंग वेर पुर मे निषाद राज, महर्षि कश्यप, वीर एकलव्य एवं फूलन देवी की मूर्ति लगवाई जाएगी।
डॉ राजपाल कश्यप रविवार को सुबह 10बजे संगम क्षेत्र में नाविकों से मुलाक़ात करने के बाद दोपहर में बिजली घर के पास स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित सम्मलेन को सम्बोधित करेंगे। श्रृंग वेर मे निषाद राज की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर नमन करने के बाद स्थानीय निषाद, मल्लाह, बिन्द, केवट समाज सहित मौजूद सभी लोंगो से मुलाक़ात कर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
कार्यक्रमों मे प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव,डॉ मान सिंह यादव, लालता प्रसाद निषाद,बासुदेव यादव,सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,हाजी परवेज,कमल सिंह,जोखूलाल यादव ,पप्पू लाल निषाद, नन्द लाल निषाद “नंदा”,संदीप पटेल ,राम मिलन यादव,रंग बहादुर यादव, नरेंद्र सिंह, संदीप यादव, महेन्द्र निषाद ,रविंद्र यादव,सुरेश मौर्या कृपाशंकर बिन्द, राकेश वर्मा,अंकज,सुधीर निषाद,दिलीप यादव, शौर्य दीप,रमाकांत विश्वकर्मा, ओम प्रकाश यादव,नवीन यादव, विशाल निषाद, रमाकांत पटेल, जितेंद्रयादव ,नितेश प्रजापति, सुमित प्रजापति,आशीष पाल,आदि लोग शामिल रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें