बुधवार, 4 अगस्त 2021

05 अगस्त को समाजवादी पार्टी मुख्यालय, लखनऊ से 10ः00 बजे चलकर जनेश्वर मिश्र पार्क, पहुंचेंगे

 असबाबे हिन्दुस्तान

लखनऊ निजी समाचार ।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव साइकिल से 05 अगस्त 2021 को समाजवादी पार्टी मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ से 10ः00 बजे चलकर जनेश्वर मिश्र पार्क, पहुंचेंगे। श्रीमती डिम्पल यादव, पूर्व सांसद कन्नौज में साइकिल यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगी।  लखनऊ में समाजवादी साइकिल यात्रा पार्टी कार्यालय विक्रमादित्य मार्ग से प्रारम्भ होकर लारेटो चौराहा, कालीदास चौराहा, जियामऊ, 1090चौराहा, जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र, सिरोज कैफे, सीएमएस चौराहा, दयाल  चौराहा होते हुए साढ़े छः किलोमीटर की दूरी तय करके पार्क पहुंचेगी। जनेश्वर मिश्र पार्क में श्री अखिलेश यादव जनेश्वर मिश्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 05 अगस्त 2021 को श्री जनेश्वर मिश्र का 89वां जन्मदिवस है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...