सोमवार, 2 अगस्त 2021

प्रतिनिधिमण्डल जनपद रायबरेली में हुई हत्याओं की जांच हेतु दिनांक 03 अगस्त 2021 को जाएगा

  असबाबे हिन्दुस्तान

लखनऊ निजी समाचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल जनपद रायबरेली में हुई हत्याओं की जांच हेतु दिनांक 03 अगस्त 2021 को जाएगा।    समाजवादी प्रतिनिधिमण्डल के सदस्य जनपद रायबरेली के ग्राम नन्दा पुरवा मजरे ढिडौली निवासी अंकुर चौधरी तथा विधानसभा ऊंचाहार के जगतपुर ग्राम बिछियावादी निवासी धनंजय यादव की गोली मार कर की गई हत्याओं की जांच एवं शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त करेंगे। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री मनोज पाण्डेय विधायक/पूर्व मंत्री, श्रीमती आशा किशोर पूर्व विधायक, इं0 वीरेन्द्र यादव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी रायबरेली, चन्द्रराज सिंह पटेल पूर्व सदस्य जिला पंचायत तथा मोहम्मद इलियास जिला उपाध्यक्ष  समाजवादी पार्टी रायबरेली शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...