शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज ज्योतिर्मठ बद्रीका आश्रम तथा शारदापीठ के पूज्य शंकराचार्य श्री स्वामी स्वरूपानन्द जी के शिष्य प्रतिनिधि ब्रह्मचारी रामानंद जी ने भेंट की

असबाबे हिन्दुस्तान

 लखनऊ निजी समाचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज ज्योतिर्मठ बद्रीका आश्रम तथा शारदापीठ के पूज्य शंकराचार्य श्री स्वामी स्वरूपानन्द जी के शिष्य प्रतिनिधि ब्रह्मचारी रामानंद जी ने भेंट की और सन्2022 में श्री अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का शंकराचार्यजी द्वारा दिए गए आशीर्वाद की जानकारी दी। ब्रह्मचारी रामानंद जी ने बताया कि पूज्य शंकराचार्य श्री स्वामी स्वरूपानन्द जी का मानना है कि श्री अखिलेश यादव में राज्य को सम्हालने की क्षमता है। वे लोकप्रिय हैं। जनता उन्हें ही सन्22 में मुख्यमंत्री चुनेगी।

     श्री अखिलेश यादव ने पूज्य शंकराचार्य श्री स्वामी स्वरूपानन्द जी के आशीर्वचन के लिए आभार जताते हुए उनका श्रद्धापूर्वक नमन किया।
       ब्रह्मचारी रामानंद जी ने श्री अखिलेश यादव को पूज्य शंकराचार्य श्री स्वामी स्वरूपानन्द जी की ओर से शिवलिंग, स्फटिक एवं रूद्राक्ष की माला तथा शाल भेंट किया। ब्रह्मचारी रामानंद जी ने श्री अखिलेश यादव को व्यवहार कुशल एवं सादगी पसंद निष्ठावान नेता बताया। उन्होंने कहा कि श्री यादव की बेदाग छवि की वजह से सभी उन्हें पसंद करते हैं। उनके नेतृत्व में राज्य का कल्याण हो सकता है।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...