शनिवार, 27 फ़रवरी 2021

पूर्व विधायक परवेज़ अहमद के बड़े भाई जावेद अहमद अकबरपूर क़ब्रिस्तान मे हुए सुपुर्देखाक

 शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद के बड़े भाई जावेद अहमद की अन्तिम यात्रा मे शामिल हुए सपा,कांग्रेस,प्रस्पा,भाजपा,बसपा समेत अन्य दलों के लोग""""'''

प्रयागराज/इलाहाबाद-दबीर अब्बास मुख्य संवाददाता  समाजवादी पार्टी शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद के बड़े भाई जावेद अहमद 62 वर्ष का शुक्रवार देर रात एक हस्पताल मे ब्रेन हैमरेज होने से देहान्त हो गया था।दुखद समाचार सुन कर देर रात तक विभिन्न राजनीतिक दलो के लोगों का हाजी परवेज़ के करैली स्थित आवास पर शोक प्रकट करने को तांता लगा रहा।शनिवार को बाद नमाज़ ज़ोहर पुशतैनी हवेली रौशन बाग़ से हाजी परवेज़ अहमद के बड़े भाई जावेद अहमद की अन्तिम यात्रा शुरु हुई।


मस्जिद शाह वसी उल्ला में नमाज़ ए जनाज़ा अदा की गई वहीं अकबरपुर क़ब्रिस्तान में सैकड़ो लोगों की मौजूदगी मे नम आँखो से जज़देखाकी को सुपुर्दू खाक किया गया।अन्तिम यात्रा में सपा महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन,महासचिव रवीन्द्र यादव,एम एल सी डॉ०मान सिंह,रिचा सिंह,पप्पू लाल निषाद,वज़ीर खाँ,शुऐब खाँ,मुज़फ्फर बाग़ी,सै०मो०अस्करी,मो०ग़ौस,महबूब उसमानी,हाजी ओवैस हसन,अभिमन्यु पटेल,मयंक यादव जॉन्टी,रमाकान्त पटेल,अशोक गुप्ता,तारीक़ खान,मशहद अली खाँ,सचिन यादव,फैज़ी इशरत,शाकेब,आसिफ अन्सारी,पार्षद मो०आज़म,पार्षद अनीस अहमद,पार्षद अब्दुल समद,पार्षद फज़ल खान,पार्षद रमीज़ अहसन,पी के केसरवानी,अंकित केसरवानी,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गौहर काज़मी,कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष नफीस अनवर,कौशाम्बी के कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष तलत अज़ीम,वरिष्ठ कांग्रेस नेता परवेज़ अखतर अन्सारी,अब्दुल सलाम,प्रगतीशील समाजवादी पार्टी के शमशाद अहमद,भाजपा नेता अजय हेला,ए आई एम आई एम के मण्डल प्रवक्ता अफसर महमूद,यूथ अध्यक्ष इफ्तेखार अहमद मंदर समेत हज़ारों लोग शामिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...