शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

बंगाल को भी जिताने में भाजपा की मदद करेंगे ओवैसी : साक्षी महाराज

Owaisi will help BJP to win Bengal like Bihar: Sakshi Maharaj - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने ओवैसी की पार्टी को भाजपा की बी पार्टी कहने वाले विपक्ष की बात पर मुहर लगाते हुए कहा कि ओवैसी ने बिहार में भाजपा को जिताने का काम किया था। वह बंगाल में भी मदद करेंगे। सांसद साक्षी महाराज गुरुवार को लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते मे भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस दौरान साक्षी महाराज ने बातों बातों में ओवैसी को भाजपा का मददगार बताया और कहा कि, "ओवैसी ने बिहार में भाजपा को जिताने का काम किया था। वह बंगाल में भी मदद करेंगे।" किसान आंदोलन के संबंध में उन्होंने कहा कि, "यह देश का दुर्भाग्य है कि परिवारवादी, जातिवादी लोगों के बहकावे में आकर किसान न तो सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को मानने को तैयार हैं, न ही सरकार व संविधान को।""सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी का गठन किया है। अब ऐसे में आंदोलन का कोई औचित्य नहीं रह जाता। किसानों को आंदोलन समाप्त कर कमेटी के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए।"सांसद ने अमर्यादित भाषा बोलने वाले राजनेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इससे सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। नेताओं को इसमें सुधार लाना चाहिए।भाजपा के मुस्लिम प्रेम पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में सांसद ने कहा कि, "भाजपा सबका साथ, सबका विकास के रास्ते पर चलने वाली पार्टी है। इसके चलते भाजपा मुसलमानों का विश्वास जीतने के लिए उनके विकास के लिए प्रयासरत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...