शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

इटावा से लापता हुई लड़कियां

 इटावा । इस हफ्ते की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के इटावा से लापता हुई चार लड़कियों का मुंबई में होने का पता लगा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने कहा, "सोमवार सुबह ये लड़कियां स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकली थीं और तब से ये गायब हैं। इनकी उम्र 13 से 18 साल के बीच में है। इनके परिवारों ने पुलिस ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी। मुंबई में इनके लड़कियों के होने का पता लगा है और इटावा में इन लड़कियों को वापस लाने के लिए स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।"इन चार लड़कियों में तीन आपस में बहनें हैं।सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर अंजन कुमार सिंह ने कहा, "लड़कियों ने बताया है कि घर के किसी मसले पर इनकी अपने माता-पिता संग अनबन हो गई थी, जिसके बाद इन्होंने अपना घर छोड़ा था।"उन्होंने कहा कि कड़ी निगरानी रखने के चलते पुलिस किसी तरह से मुंबई में इन लड़कियों के लोकेशन का पता लगाने में कामयाब हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...