बुधवार, 13 जनवरी 2021

किसान कल्याण मिशन योजना के अन्तर्गत किसान मेला का किया गया आयोजन

प्रयागराज। किसान कल्याण मिशन योजना से किसानों की आय दुगुना किये जाने का प्रयास किया गया है। जनपद में कृषि आधारित अन्य गतिविधियों जिनमें पशुपालन, बागवानी इत्यादि कृषि आधारित उद्योगों को सम्मिलित करते हुये किसान कल्याण मिशन के रूप में चलाया जा रहा है। आज जनपद में कुल 09 ब्लाक खण्डों में किसान मेला का आयोजन किया गया है।

किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत ब्लाक मेजा में मा0 विधायक श्रीमती नीलम करवरिया, श्रृंग्वेरपुर में मा0 विधायक श्री विक्रमाजीत मौर्य, बहादुरपुर में मा0 विधायक श्री प्रवीण पटेल, प्रतापपुर में ब्लाक प्रमुख श्री पुनीत पाण्डेय, हण्डिया में ब्लाक प्रमुख श्री रामफल मौजूद रहे। इस अभियान में तीन मुख्य अंग है। कृषि व सहकर्मी सेक्टर की वृहद प्रदर्शनी, जिसमें स्थानीय स्तर पर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमिता इकाईयों तथा ग्राम्य विकास के आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी। किसान गोष्ठी द्वारा कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग से जुड़े प्रसार कार्यक्रमों एवं किसानों के योगदान के बारे में सम्यक जानकारी दी गयी। कृषि विभाग के किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्रों के सीसी एवं अन्य विभागों का लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। केसीसी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनाओं के अन्तर्गत तथा ओपेन सोर्स से प्रार्थनापत्र सत्यापन हेतु स्टाफ लगाकर लागत निस्तारण किया गया। रबी की वैज्ञानिक खेती एवं फसल सुरक्षा के बारे में कृषि विज्ञान केन्द्र/कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा समसामरिक जानकारी दी गयी। 
पराली अवशेष को डिस्पोजर द्वारा सड़ाकर कार्बनिक उर्वरक बनाने के लिये प्रदर्शन कर दिखाया गया। जैविक खेती एवं भारतीय प्राकृतिक कृषि पद्धति के बारे में जागरूकता के बारे में बताया गया। जैविक खेती के कृषकों के उत्पाद को अलग स्टाफ/बिक्री केन्द्र संचालित किया गया तथा नये कृषि उत्पादन पीपीओ के बारे में जानकारी दी गयी। सोलरपम्प एवं कृषि यंत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा एकीकृत कृषि पद्धति के बारे में जानकारी के साथ नयी तकनीक एवं पद्धति के बारे में प्रचार-प्रसार किया गया। उद्यान विभाग द्वारा स्प्रिकलर सिंचाई पद्धति एवं बागवानी उत्पादों को एफपीओ से जोड़ने  के बारे में बताया गया। पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण, निराश्रित गोशाला के बारे में बताया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...