मंगलवार, 25 फ़रवरी 2020

जनता से किए वादे पूरे करने को मजबूर कर देगी BJP-उमा

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि भाजपा विपक्ष की भूमिका निभा रही है और प्रदेश सरकार को इस बात के लिए मजबूर कर देगी कि वह जनता से किए गए वादों को पूरा करे। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंची उमा भारती ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का केसर का तिलक लगाकर अभिनंदन किया।इस मौके पर उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है, थाने के बाजू में ही मर्डर हो रहे हैं। इससे बुरी हालत प्रदेश की और क्या हो सकती है। भाजपा ने बिना सत्ता में रहे जनता के हितों के लिए संघर्ष किया है, काम किए, लड़ाइयां लड़ीं, मकसद हासिल किए, लक्ष्य प्राप्त किए हैं। विपक्ष में रहते हुए भी जनता के हित के लिए फैसले करवाए हैं। उमा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संगठन और सरकार दोनों का नेता होता है। अध्यक्ष की भूमिका में सभी नेतृत्व निहित होते हैं, चाहे वह सरकार का नेतृत्व हो या संगठन का नेतृत्व हो। नेतृत्व के पीछे कोई एक भाव निहित नहीं होता, उसके पीछे संपूर्ण भाव निहित होते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...