सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

गार्गी कॉलेज में छेड़छाड़ करने वालों की जल्द हो गिरफ्तारी : मनोज तिवारी


 


नई दिल्ली। दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्राओं से छेड़खानी का मुद्दा गरमा गया है। इस मुद्दे ने राजनीतिक रुख भी अख्तियार कर लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। मनोज तिवारी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, गार्गी कॉलेज में जो हुआ वह बहुत निंदनीय है, दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। कॉलेज प्रशासन को सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर जांच एजेंसी और मीडिया को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना चाहिए।"
गार्गी कॉलेज में 6 फरवरी को एक उत्सव के दौरान कुछ छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई थी। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि कुछ बाहरी लोग आकर फेस्ट के उनके साथ दौरान दुर्व्यवहार किया। फेस्ट के दौरान कैंपस में घुसे बाहरी तत्वों ने छात्राओं से अश्लील इशारे भी किए थे। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने इस घटना में पुलिस में केस दर्ज कराया था।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...