मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

यूपी में महिला अपराधों को हथियार बनाकर उतरेगी कांग्रेस

लखनऊ। मिशन-2022 की तैयारी कर रही कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महिला अपराधों को बड़ा हथियार बनाकर मैदान में उतरना चाह रही है। इसी रणनीति को कारगर बनाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी नई टीम को तैयारी करने के लिए कहा है।
सहारनपुर, उन्नाव, मैनपुरी में तो प्रियंका ने खुद कमान संभाली थी। इसके बाद से वह अपनी नई टीम को इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने का सबक देकर गई हैं। भले ही अभी राज्य विधानसभा के चुनाव में ढाई साल का वक्त बाकी हो, लेकिन वहां सियासी गर्मी अभी से बढ़ने लगी है।
कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कहा कि आने वाले समय में हमारी पार्टी महिला अपराध और दुष्कर्म पीड़िताओं के मुद्दे पर जिले-जिले में प्रदर्शन करेगी। उनके मुद्दे बाकायदा सोशल मीडिया पर भी उठाए जाएंगे। इसके बाद राजधानी में एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...