सोमवार, 16 दिसंबर 2019

शख्स ने दुष्कर्म के बाद लड़की को जहर दिया, खुद खाया

कानपुर। कानपुर में एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने 17 वर्षीय एक लड़की को कथित रूप से दुष्कर्म का शिकार बनाने के बाद उसे जहर दे दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। पीड़ित और आरोपी दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
खबर के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम कानपुर देहात जिले के अकबरपुर कोतवाली थाने के तहत एक गांव में हुई और लड़की के पिता ने बाद में मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई।
लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि योगेंद्र ने बंदूक की नोक पर उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया, जब वह गांव के बाहरी इलाके में खेतों में शौच के लिए गई थी।
दुष्कर्म करने के बाद, उसने कथित रूप से लड़की को जहर दिया और बाद में, उसने खुद भी जहर खा लिया।
इस बीच, कुछ स्थानीय लोगों ने लड़की और योगेंद्र के मुंह से झाग निकलते देखा और पुलिस को सूचित किया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
अकबरपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर आमोद कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों लंबे अरसे से रिश्ते में थे। हालांकि, उनके परिवार वाले उनके रिश्ते के पक्ष में नहीं थे।
लड़की के पिता की शिकायत पर, 376 (दुष्कर्म), 328 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि से नुकसान पहुंचाना) और पोस्को अधिनियम सहित आईपीसी की प्रासंगिक संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...