नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों से नागरिकता संशोधन बिल पास होने के बाद भी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ट्वीट कर असम में शांति की अपील की है। पीएम मोदी ने लिखा कि मैं असम के भाइयों-बहनों को भरोसा दिलाता हूं कि CAB के पास होने से आप पर असर नहीं पड़ेगा और कोई भी आपका हक नहीं छीन रहा है, ये ऐसे ही जारी रहेगा।
-गुवाहाटी में लगातार हो रहे है प्रदर्शन के बाद शहर के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार को हटा दिया गया है। दीपक कुमार के स्थान पर मुन्ना प्रसाद को गुवाहाटी का कमिश्नर बनाया गया है।
-असम में अगले 48 घंटे तक मोबाइल इंटरनेट बंद रहेगा।
-नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ गुवाहाटी में पुलिस ने प्रदर्शकारियों पर फायरिंग की है। इस फायरिंग में कई लोगों के घायल होने की खबर है।
-नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम में प्रदर्शन जारी है और इसपर गृह मंत्रालय की नज़र बनाए हुए हैं। गृह मंत्रालय की तरफ से असम कैडर के एक वरिष्ठ अधिकारी को राज्य में भेजा गया है, जो कि पूरे हालात पर नज़र रखेगा।
-असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने असम के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शांति की अपील कर चुके हैं।
-नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ बढ़ते प्रदर्शन की वजह से असम, त्रिपुरा जाने वाली सभी पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। अभी दिल्ली और कोलकाता से जाने वाली ट्रेन गुवाहाटी तक ही जा रही हैं, उसके आगे की सुविधा बंद कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें