गुरुवार, 19 दिसंबर 2019

CAA के खिलाफ लेफ्ट का बंद , बिहार में ट्रेन रोकी, कर्नाटक में धारा 144

नई दिल्ली। लेफ्ट पार्टियों ने केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ आज बंद बुलाया है। गुरुवार सुबह ही बिहार के कुछ इलाकों में लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोक दिया। बिहार के दरभंगा में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लेेफ्ट पार्टियों ने ट्रेन रोक दी है। पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों का दौर जारी है। इसको ध्यान में रखकर कर्नाटक, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
स्वराज इंडिया समेत कुल 60 संगठन आज लालकिले से अपने प्रदर्शन की शुरुआत करेंगे। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। दोपहर 12 बजे से लेफ्ट पार्टियों का मार्च मंडी हाउस से शुरू होगा जोकि शहीद पार्क तक जारी रहेगा। इसके अलावा दूसरा प्रोटेस्ट 11 बजे से लालकिले से शुरू होकर शहीद पार्क तक चलेगा। कर्नाटक के बेंगलुरु में भी आज बड़ा विरोध प्रदर्शन है। हम भारत के लोग बैनर के तले कई संगठनों ने बेंगलुरु में प्रदर्शन का ऐलान किया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ,मरहूम जुल्फिकार अहमद जुललु खाॅ की अहिल्या खुर्शीद जुल्फिकार ने पार्टी की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष माननीय शौकत अली के समक्ष ग्रहण की

 असबाबे हिन्दुस्तान प्रयागराज / दबीर अब्बास इलाहाबाद ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन #AIMIM जिला/ महानगर की एक जनसभा लेबर चौराहा  60...